दांत के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय (Tooth Ache)

 दांत के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय

 

इसके कई कारण है - 
दांत के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

दांत में दर्द - दांत के दर्द मे काफी समस्या होती है। कभी न कभी हम इस समस्या को अनुभव किए होंगे।इसमे खाना - पीना यहाँ तक बोलना भी मुश्किल हो जाता है।कई बार ज्यादा दर्द से मुह मे सूजन भी आ जाती है। दांत दर्द(Toothache) - दांत का दर्द आम समस्याओं में से एक है ।इसमे आप दर्द और मसूढ़ो मे सूजन का अनुभव कर सकते है।

जैसे की कैविटी, मसूढ़ो मे संक्रमण, खून आना, दाँतो मे गंदगी शामिल है।

बैक्टीरिया और इन्फेक्शन भी इसका कारण बन सकते हैं। 

दांत के दर्द को कुछ घरेलू नुस्खे से दूर  कर सकते है लेकिन दर्द कुछ दिनो तक बना रहता है तो दांत

 चिकित्सक को दिखाना चाहिए ।

गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ला करना- 

एक अध्ययन के अनुसार नमक एक प्रकृतिक कीटाणुनाशक पदार्थ है 

जो दाँतो के बीच फंसे खाद्य पदार्थ को निकालने और उसके कारण होने वाले दर्द को कम कर 

सकता है।

गुनगुने  पानी  मे नमक -पानी का मिश्रण करके कुल्ला करने पर दर्द मे राहत और मसूढ़े मे सूजन कम

होती है।

इस प्रक्रिया को दिन मे 4-5 बार दुहराएँ। 

बेकिंग सोडा पेस्ट-  दांत दर्द के जगह पर नियमित टूट पेस्ट के साथ बेकिंग सोडा पेस्ट लगाए । ऐसा

 करने पर दांत के दर्द मे जल्द राहत मिलती है।

आइस क्यूब लगाए- दांत दर्द होने पर आइस क्यूब को कपड़े मे लपेटकर गाल के किनारे पर 10-15

 मिनट तक रखे।

इससे सूजन कम होंगी और दर्द भी कम होगा।

 वनिला का रस- आपने शेक-केक या आइसक्रीम मे वनिला का नाम सुना होगा। यह एक सुगंधित

 सामाग्री है।

इसके कुछ बूंद को रुई मे डालकर दांत दर्द के स्थान पर लगभग 15 मिनट तक रखने पर दर्द कम हो

 रहा है ऐसा अनुभव करेंगे।

लौंग का इस्तेमाल   -

लौंग मे यूजेनॉल होता है जिसमे एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाये जाते है। विशेषज्ञ बताते है 

 दर्द के जगह पर लौंग रखने पर आराम मिलता है।

प्रभावित हिस्से पर लौंग का तेल भी इस्तेमाल  कर सकते है। इसे प्रभावित हिस्से पर 2-3 बार लगाए।

दांत दर्द में कारगर है लहसुन- हमारे किचेन मे कई मसाले है जिनमे कुछ औषधीय गुण पाये जाते है,

 जिनमे एक लहसुन है। इसमे एंटीबैक्टीरियल गिन होते है जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है और

 दर्द मे राहत मिलता है।लहसुन की कली को पेस्ट बनाकर दांत दर्द के जगह पर लगाए ।इससे

 आपको राहत मिलता है।

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है और किसी भी तरह से दवा या उपचार की सिफारिश नहीं करते हैं ।केवल एक डॉक्टर ही आपको सबसे अच्छी सलाह और सही उपचार योजना दे सकते है।





 


टिप्पणियाँ